{"_id":"69b9be15dd9da6b5ed0aae90","slug":"mental-stress-is-a-serious-problem-timely-attention-is-necessary-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151726-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: मानसिक दबाव गंभीर समस्या, समय पर ध्यान देना आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: मानसिक दबाव गंभीर समस्या, समय पर ध्यान देना आवश्यक
विज्ञापन
लाडवा। आईजीएन कॉलेज में मुख्य अतिथि का स्वागत करते प्राचार्य कुशल पाल एवं अन्य। संवाद
लाडवा। इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नेशनल टास्क फोर्स एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जागरुकता व्याख्यान कराया गया। मुख्य विषय लक्ष्य से विजय की ओर : भविष्य निर्माण में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्पना का महत्त्व रहा। महर्षि मार्कंडेश्वर विश्वविद्यालय मुलाना से अश्वनी गोयल बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे।
प्राचार्य प्रो. कुशल पाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। संयोजक डॉ. अमित वशिष्ठ, इंचार्ज, एनटीएफ सेल एवं सह-संयोजिका डॉ. सुनीता रानी, इंचार्ज, रेड रिबन क्लब रहीं। प्राचार्य ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक दबाव एक बहुत गंभीर समस्या है।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार की ओर से स्कूल एवं कॉलेज में युवाओं को मानसिक तनाव से मुक्त कराने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। प्रयोजन युवाओं में सकारात्मक विचारों का विकास करना है। मुख्य वक्ता अश्वनी गोयल ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इमेजिनेशन (कल्पना) और विजन (दृष्टिकोण) की भूमिका को उजागर करते हुए बताया कि ये दोनों तत्व व्यक्ति के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयोजक डॉ. अमित वशिष्ठ ने एनटीएफ सेल का उद्देश्य विस्तार से बताया। बोले कि कॉलेज एनटीएफ सेल और रेड रिबन क्लब विद्यार्थियों की सभी समस्याओं के लिए तत्पर है। प्रकोष्ठ का प्रयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मकता और दृढ़ विश्वास को बढ़ाना है। इससे वे बड़ी समस्या को भी हरा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रियंका, डॉ. सुरेंद्र और नवीता सहित अन्य मौजूद रहे।