{"_id":"628550ffb7acb20bd17e1351","slug":"men-s-hockey-league-matches-will-be-held-on-astroturf-kurukshetra-kurukshetra-news-knl10864374","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्ट्रोटर्फ पर होंगे पुरुष हॉकी लीग मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एस्ट्रोटर्फ पर होंगे पुरुष हॉकी लीग मैच
विज्ञापन
शाहबाद में एस्ट्रो ट्रफ खेल प्रांगण का निरीक्षण करते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहबाद। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के पुरुष हॉकी के लीग मैच का आयोजन शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ खेल प्रांगण पर किया जाएगा। इन गेम्स को लेकर बुधवार को उपायुक्त मुकुल कुमार ने शाहाबाद हॉकी स्टेडियम का जायजा लिया। कमियां मिलने पर खेल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूर करने के लिए निर्देश दिए।
उपायुक्त ने एस्ट्रो ट्रफ, नवनिर्मित गैलरी, चेंजिंग रूम, शौचालयों, पीने के पानी, ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए शाहाबाद हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय मानकों को जेहन में रखकर तैयार किया गया है। इस हॉकी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का बजट राज्य सरकार की तरफ से खर्च किया जा रहा है। इस बजट में से नौ करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से रात्रि मैचों के लिए फ्लड लाइट लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इस खेल स्टेडियम में तीन करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से चेंजिंग रूम, हॉस्टल, शौचालयों का निर्माण किया गया है। इसमें 14 कक्ष तैयार किए गए हैं, इनसे शौचालय भी अटैच है। यह सभी वातानुकूलित है और प्रयास है कि इन चेंजिंग रूम में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं खिलाड़ियों को मिल सके। इसके साथ ही दर्शकों और आमजन के लिए भी महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कार्य पर 57 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस पूरे स्टेडियम के जीर्णोद्घार और कायाकल्प करने के लिए करीब एक करोड़ 68 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। इस बजट के अतिरिक्त एस्ट्रोटर्फ के पास विशेष गैलरी का निमार्ण करने के लिए 57 लाख का बजट उपलब्ध कराया गया है।