{"_id":"6376986934c28a13040a19a5","slug":"men-10-and-women-will-run-for-five-kilometers-kurukshetra-news-knl1278048109","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुष 10 तो महिलाएं लगाएंगी पांच किलोमीटर की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरुष 10 तो महिलाएं लगाएंगी पांच किलोमीटर की दौड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की शुरूआत आज गीता मैराथन से होगी। इसमें विधायक सुभाष सुधा, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों समेत शहर के दो हजार से ज्यादा लोग दौड़ेंगे। इस दौरान महिलाएं पांच किलोमीटर और पुरुष 10 किलोमीटर की दौड़ लगाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। ये जानकारी जिला खेल एवं युुवा कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि गीता मैराथन सुबह ब्रह्मसरोवर तट पर स्थित पुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी, जहां विधायक सुभाष सुधा हरी झंडी दिखाएंगे। इस माह के शुरू से ही मैराथन के लिए पंजीकरण किया जा रहा है और अब तक दो हजार से ज्यादा पंजीकरण किए जा चुके हैं। मैराथन को लेकर शहर के लोगों में भी उत्साह है। इस मैराथन का उद्देश्य भी गीता का प्रचार-प्रसार करना ही है। इसमें दस इनाम रखे गए हैं, जिनमें पहला इनाम 31 हजार रुपये, दूसरा 21 हजार रुपये, तीसरा 11 हजार रुपये और 2100-2100 रुपये के सात इनाम रखे गए हैं।
बॉक्स
यहां से होगी पुरुषों की मैराथन
-----------
पुरूषों की मैराथन ब्रह्सरोवर तट पर पुरुषोतमपुरा बाग से शुरू होगी, जो बीआर इंटरनेशनल चौक, सुंदरपुर ओवरब्रिज, द्रोणाचार्य स्टेडियम, नया बस अड्डा लाल बत्ती, मोहन नगर चौक, पुराना बस अड्डा, गुरुद्वारा छठी पातशाही, अर्जुन चौक से होते हुए वापस पुरूषोतमपुरा बाग में पहुंचेगी।
विज्ञापन
बॉक्स
यहां से होगी महिलाओं की मैराथन
-------------
महिलाओं की मैराथन पुरूषोतमपुरा बाग से शुरू होकर मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर, बीआर इंटरनेशनल चौक, सलारपुर रोड, डीएन कॉलेज, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छठी पातशाही से होते हुए अर्जुन चौक, केडीबी कार्यालय से वापस पुरूषोतमपुरा बाग में पहुंचेगी।