{"_id":"683f5a13ac632b68b90910f5","slug":"memorandum-submitted-for-creation-of-librarian-post-in-government-schools-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136680-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन पद सृजन करने के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन पद सृजन करने के लिए सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष एवं भारतीय पुस्तकालय संघ के सचिव डॉ. रूपेश गौड़ तथा हरियाणा पुस्तकालय संघ के महासचिव एवं भारतीय पुस्तकालय संघ के उत्तर भारत क्षेत्र उपाध्यक्ष डॉ. अजय अरोड़ा ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक से एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। उन्होंने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में स्कूल पुस्तकालयाध्यक्ष के पद सृजन एवं शीघ्र भर्ती की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
इसमें स्पष्ट किया गया कि नई शिक्षा नीति 2020, सीबीएसई दिशानिर्देश, तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली 2003 स्कूलों में सुदृढ़ पुस्तकालय व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति की सिफारिश करते हैं। फिर भी, राज्य के अनेक स्कूलों में पुस्तकालय तो हैं, परंतु योग्य पुस्तकालयाध्यक्ष के अभाव में संसाधनों का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है।
डॉ. गौड़ ने बताया कि नई शिक्षा नीति की धारा 7.5 और 21.9 के अनुसार प्रत्येक विद्यालय में एक सक्षम पुस्तकालय और प्रशिक्षित लाइब्रेरियन की व्यवस्था अनिवार्य है। सीबीएसई भी अपने पुस्तकालय दिशा निर्देशों में प्रशिक्षित पुस्तकालयाध्यक्ष को आवश्यक मानता है। डॉ. अजय अरोड़ा ने जानकारी दी कि राजस्थान, पंजाब, दिल्ली जैसे राज्यों में नियमित रूप से स्कूल लाइब्रेरियन की भर्ती की जा रही है, जबकि हरियाणा अभी भी इस दिशा में पिछड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि योग्य पुस्तकालय विज्ञान स्नातकों को रोजगार देने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।