फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Members of Geeta Jayanti organizing committee honored

Kurukshetra News: गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्य सम्मानितर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Members of Geeta Jayanti organizing committee honored
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में पिछले करीब चार दशक से गीता जयंती महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की भांति गीता जयंती महोत्सव 2024 के सफल आयोजन के बाद श्री जयराम विद्यापीठ में गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा गीता जयंती आयोजन कमेटी के सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया।
ब्रह्मचारी ने कहा कि कमेटी के सदस्यों की मेहनत एवं प्रयासों से पिछले चार दशकों से हर वर्ष गीता जयंती के कार्यक्रमों का भव्य एवं नया स्वरूप उभर कर सामने आ रहा है। गीता संदेश को विश्व के कोने कोने तक पहुंचाने में धर्मनगरी के स्थानीय लोगों के साथ धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं का भी विशेष योगदान है। श्री जयराम संस्थाएं देश भर में निरंतर प्रयासरत रहती हैं कि हर घर में गीता का पाठ हो और लोग अपने जीवन में गीता को अपनाएं।
विज्ञापन

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी द्वारा शुरू हुई परंपरा के मुताबिक गीता जयंती के सात दिन तक प्रतिदिन गीता महायज्ञ एवं सैंकड़ों विद्वान ब्राह्मणों द्वारा निरंतर गीता के श्लोकों का पाठ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दशकों से गीता जयंती के अवसर पर देश के प्रख्यात कथा वाचकों द्वारा संगीतमयी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होता है। विद्यापीठ हर वर्ष आयोजित होने सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रमों में अब तक करीब 25 सौ आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों की कन्याओं का सफलतापूर्वक विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed