फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Megha Bansal avenged her sister-in-law's defeat, AAP's Nisha Kano had won the first election

Kurukshetra News: मेघा बंसल ने भाभी की हार का लिया बदला, पहले चुनाव में जीती थी आप की निशा कानो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Megha Bansal avenged her sister-in-law's defeat, AAP's Nisha Kano had won the first election

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नगर पालिका अध्यक्ष बनीं भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल को राजनीति विरासत में मिली है। उनके पति चिरंजीव गर्ग दो बार भाजपा मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। पिछले चुनावों में भी चिरंजीव गर्ग की भाभी पूजा गर्ग ने भाजपा की टिकट पर चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था और वे 1402 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं। उस समय आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी 1503 मतों के साथ पहले स्थान पर रही थीं। हार से सबक लेते हुए चिरंजीव गर्ग व उनकी टीम ने खूब मेहनत की और इस बार 6841 मतों में से 2766 मत प्राप्त कर 311 मतों से जीत हासिल की।
दीपशिखा कंसल के ससुर स्व. सुरेश कंसल एचपीएससी सदस्य भी रह चुके हैं तथा एक बार शहर के सरपंच भी रहे हैं। उन्हें भी राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने भी पिछले चुनावों में चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था और तब उन्हें 927 मत मिले थे।
विज्ञापन










शहर के अधूरे पड़े कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा : मेघा बंसल



नवनियुक्त नपा अध्यक्ष मेघा बंसल ने जीत के बाद बातचीत में कहा कि शहर में अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। शहरवासियों ने जो जिम्मेदारी उसे सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगी और शहर की हालत को सुधारने के लिए काम करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शहर के अस्थायी बस स्टैंड पर क्यू शेल्टर लगवाना, शौचालय बनवाना, गलियों के अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना, शहर में पार्क, गलियों में लाइट, साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना आदि कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन








नोटा से भी पीछे रह गई एकता, मिले महज 136 वोट

नगर पालिका उपचुनावों में जहां पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े थे वहीं नोटा ने भी इस बार बाजी मारते हुए पांचवां स्थान प्राप्त किया है। इस बार चुनाव में नोटा को 142 मत मिले जबकि आजाद प्रत्याशी एकता 136 मतों के साथ छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed