फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Meenakshi Sheshadri will be seen again on the big screen

Kurukshetra News: फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी मीनाक्षी शेषाद्रि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Meenakshi Sheshadri will be seen again on the big screen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। बॉलीवुड की प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि 30 साल के अंतराल के बाद फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। वे अब फिर दामिनी व घातक जैसी फिल्में करने के लिए तैयार हैं। कई फिल्मों में भूमिका निभाने के लिए स्क्रिप्ट तैयार कर ली गई है।
उन्होंने फिल्मों में अपनी इस दूसरी पारी के लिए परिवार का साथ मिलने पर ही फैसला किया है। इसके लिए वे अमेरिका से करीब तीन माह पहले मुंबई लौट आई है। गत देर शाम धर्मनगरी पहुंची मीनाक्षी शेषाद्रि ने यहां पत्रकारों से चर्चा की। वे यहां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या में शरीक हुईं थीं जहां उन्होंने महाभारत पर आधारित द्रोपदी डांस ड्रामा की प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने चर्चा में कहा कि वे 30 साल बाद एक बार फिर बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर काम करेंगी। इस बार फिल्मों में काम करने का अवसर उनके पति और दो बेटों ने दिया है। फिल्मों में काम करने को लेकर पूरी रूपरेखा भी तैयार कर ली है। गीता के महत्व पर उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के हर मुकाम तक पहुंचने के लिए इस पवित्र ग्रंथ के उपदेश उनके सारथी बने हैं। गीता के उपदेश उनके खून में बसे हैं। यही कारण है कि महोत्सव के लिए न्योता मिलते ही उन्होंने यहां प्रस्तुत करने के लिए खास तौर पर द्रोपदी डांस ड्रामा तैयार किया ताकि इसके माध्यम से अपने मन की भावनाओं को भी प्रस्तुत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि बॉलीवुड में दामिनी व घातक जैसी फिल्मों में काम करने के बाद वह वर्ष 1995 से अमेरिका चली गई थी और परिवार को ही पूरा समय दिया। अब परिवार के कहने के बाद ही फिर मुंबई लौटी और दूसरी पारी की तैयारी शुरू की। उनके पास कई तरह की स्क्रिप्ट उनके सामने आई है। इन्हें देखने और पढ़ने के उपरांत दामिनी और घातक जैसी फिल्मों में काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा कि अब ओटीटी प्लेटफार्म पुराने और नए कलाकारों को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवा रहा है। जिन नए कलाकारों को मंच नहीं मिलता, उनके लिए ओटीटी एक वरदान है।

फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि हरियाणा की धरा ने बॉलीवुड को फिल्म जगत की कई नामी हस्तियां दी है। इन कलाकारों ने हरियाणा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे पता चलता है कि यहां की माटी में कला और कलाकारों का भंडार है। इस समय दक्षिण के क्षेत्र के लोग वर्तमान के दौर के अनुसार बॉलीवुड में काम कर रहे हैं, जिसके कारण आज साउथ सिनेमा शिखर पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि यहां की नारी शक्ति समाज के बदलाव में अपना अहम योगदान अदा कर रही है। उन्होंने कहा कि उम्र कभी भी कला और कलाकारों की तरक्की में रुकावट नहीं होती। कलाकार किसी भी उम्र में अपना मुकाम हासिल कर सकता है। अगले ही वर्ष वे ओटीटी नेटवर्क पर भी आ सकती है।त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed