फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medicines distributed by creating awareness about diabetes

Kurukshetra News: मधुमेह के बारे में जागरूक कर बांटी दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Medicines distributed by creating awareness about diabetes
पिहोवा। वर्ल्ड डायबिटीज डे के अवसर पर लायंस क्लब रॉयल द्वारा एक दिवसीय निशुल्क ब्लड शुगर टेस्ट एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय सिंगला हॉस्पिटल, कैथल रोड, पिहोवा में आयोजित हुआ, जिसमें लोगों को डायबिटीज के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। कार्यक्रम में एसडीएम अमन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर में उद्देश्य और समाज में इसकी आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही विशेष धन्यवाद डॉ. गौरव सिंगला, जग्गी तनेजा, नरेश शर्मा, दीपक बवेज़ा और रोटरी क्लब का भी दिया गया, जिनके सहयोग से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य डायबिटीज़ जैसी गंभीर बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करना था। क्लब के अध्यक्ष शाश्वत चक्रपाणि ने कहा कि डायबिटीज़ से बचाव के लिए जागरूकता और समय पर जांच अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर क्लब के प्रमुख पदाधिकारी, प्रधान नगर पार्षद पिहोवा आशीष चक्रपाणि, हनु चक्रपाणि, संदीप गर्ग, क्लब के अध्यक्ष शाश्वत चक्रपाणि, सचिव विक्की वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित जिंदल, जयपाल कौशिक, प्रिंस गर्ग, विक्की कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed