फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medicine shops will remain closed today, patients may have to face problems.

Kurukshetra News: आज बंद रहेंगी दवा की दुकानें, मरीजों को झेलनी पड़ सकती है परेशानी

Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 20 May 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Medicine shops will remain closed today, patients may have to face problems.
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन सौंपते हरियाणा स्टेट क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ ड्रगिस्ट व कैमिस्ट की ओर से एलान के चलते जिला में भी बुधवार को दवा की दुकानें बंद रहेंगी। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नर्सिंग होम के परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर खुले रहने का दावा किया जा रहा है, जहां आपात दवाएं ली जा सकेंगी।
हरियाणा स्टेट केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय में मांगों का ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक सिंगला ने बताया कि प्रदेशभर के हजारों केमिस्ट एवं दवा वितरक वर्तमान में कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऑनलाइन दवा प्लेटफॉर्म्स पर पर्याप्त निगरानी नहीं होने के कारण बिना उचित प्रिस्क्रिप्शन के दवाइयों की बिक्री, नकली पर्चियों का इस्तेमाल, एंटीबायोटिक एवं नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं, जो जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल ने सांसद नवीन जिंदल से इस विषय में केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी हस्तक्षेप करने की मांग की। कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एसोसिएशन की मांगों व चिंताओं को संबंधित स्तर तक प्रमुखता से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, तरुण कुमार, जसपाल सिंह, विपिन सरदाना, विनोद गर्ग सदस्य लोक कष्ट निवारण समिति, भूषण मंगला और एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
एक दिन की हड़ताल की सूचना : डॉ. गुलशन
ड्रग कंट्रोल ऑफिसर डॉ. गुलशन ने कहा कि फिलहाल एक दिन बुधवार को मेडिकल स्टोर बंद रखे जाने की सूचना उनके पास पहुंची है लेकिन आपात स्थिति में दवा लेने में कोई परेशानी नहीं रहेगी। नर्सिंग होम में स्टोर खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed