पिहोवा। नवीन जिंदल फाउंडेशन की ओर से गांव नैंसी और मडाडो में नवीन संकल्प शिविर लगाया गया। इसमें ग्रामीणों को मेडिकल व संसद की ओर से चलाई गई अन्य योजनाओं का लाभ दिया गया। गांव नैंसी के शिव मंदिर हाल में 63 लोगों की जांच के बाद उन्हें दवा दी गईं और 27 लोगों के लैब टेस्ट किए गए। जबकि मडाडो के राजकीय प्राइमरी स्कूल में 50 लोगों को दवा देने के साथ-साथ 11 के लैब टेस्ट हुए।
डॉ. प्रमोद के नेतृत्व में टीम ने कुल 113 लोगों को दवा दी और 38 के टेस्ट किए। इन संकल्प शिविरों में पेंशन, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल की पहल पर शुरू किए गए इन शिविरों में मोबाइल मेडिकल यूनिट भी शामिल है। जिसमें मुफ्त दवाइयां, चिकित्सा परामर्श और टेस्ट की सुविधाएं दी जाती है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में गांवों के लोगों द्वारा इन सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाया जा रहा है। शिविरों में सांसद द्वारा शुरू की गई नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में भी जानकारी दी जाती है ताकि जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिल सके। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मंडल महामंत्री खेमचंद टबरा, जिंदर पाल शर्मा मंडल महामंत्री, बंता राम, राम सिंह सैनी, जोगा सिंह, दीपचंद नंबरदार, कंवलजीत सिंह, माया राम व सुखबीर सहित दोनों गांवों के लोग उपस्थित रहे।