फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical store sealed for selling drugs, Kurukshetra

नशीली दवाएं बेचने पर मेडिकल स्टोर सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Medical store sealed for selling drugs, Kurukshetra
सील किया गया मेडिकल स्टोर। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गांव नलवी में एक मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर संचालक को बगैर डॉक्टरी सलाह के नशीली गोलियां बेचते हुए पकड़ा है आरोपी स्टोर संचालक हरमीत सिंह के कब्जे से 1610 नशीली गोलियां व 110 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी नशीली दवाओं का कोई बिल भी नहीं पेश कर सका। संचालक के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला ड्रग्स नियंत्रक अधिकारी ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
एचएसएनसीबी के कुरुक्षेत्र प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि अंबाला ब्यूरो को सूचना मिली थी कि गांव नलवी में बस अड्डे के पास एक मेडिकल संचालक हरमीत सिंह अपने स्टोर पर डॉक्टर की पर्ची के बगैर नशाखोरों को नशीली गोलियां व कैप्सूल बेच रहा है। इस सूचना पर अंबाला ब्यूरो में तैनात पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन

टीम ने जिला ड्रग्स नियंत्रक अधिकारी विजय राजे को साथ लेकर मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। इस स्टोर से टीम को 1610 नशीली गोलियां व 110 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। मौके पर आरोपी मेडिकल संचालक हरमीत सिंह इन दवाओं को कोई बिल पेश नहीं कर पाया। आरोपी इन दवाओं को बगैर डाक्टरी सुझाव व पर्ची के खुदरा मूल्य से अधिक पैसों में बेच रहा था। इस पर जिला ड्रग्स नियंत्रक अधिकारी ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed