फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical store operator arrested with intoxicating pills

Kurukshetra News: नशे की गोलियों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Medical store operator arrested with intoxicating pills
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट कुरुक्षेत्र की टीम ने एक मेडिकल स्टोर संचालक को 3064 प्रतिबंधित नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिपाल राणा निवासी कुबेर कॉलोनी ने अपनी स्कूटी में गोलियां छिपाकर ला रहा था। आरोपी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे की गोलियां बेचता था।
विज्ञापन

एनसीबी के डीएसपी राजकुमार कौशिक ने बताया कि उनकी टीम झांसा रोड में गश्त कर रही थी। तभी टीम को सूचना मिली कि महिपाल राणा का गांधी नगर में मेडिकल स्टोर है। महिपाल स्टोर की आड़ में नशे की गोलियां बेचता है। सूचना पर टीम ने भद्रकाली मंदिर के पास नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को स्कूटी पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया, जो सामने टीम को देखकर स्कूटी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। शक होने पर टीम ने उसे स्कूटी समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी स्कूटी की डिक्की से 329 पत्ते दवाओं के बरामद हुए, जिसमें से 3064 ट्रामाडोल की गोलियां मिलीं। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed