फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Medical operator attacked with sharp weapon for not giving syringe

Kurukshetra News: सिरिंज न देने पर मेडिकल संचालक पर तेजधार हथियार से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Medical operator attacked with sharp weapon for not giving syringe
शाहाबाद। जानकारी देता घायल विक्रम।
शाहाबाद। शुगरमिल के बाहर मेडिकल संचालक पर बुधवार सुबह 11 बजे एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार विक्रम घायल हो गया और उसे आसपास के दुकानदार शाहाबाद के लाडवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आए। यहां विक्रम का प्राथमिक इलाज किया और उसके बाद गंभीरावस्था के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज ने घायल विक्रम के बयान दर्ज करके हमलावर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


घायल विक्रम ने आरोप लगाते हुए बताया कि मोटरसाइकिल सवार युवक पहले भी कई बार उनकी दुकान पर सिरिंज लेने के लिए आता है, लेकिन वह उसे हमेशा यह देने से मना कर देता है, क्योंकि वह नशे का आदी लगता है। बुधवार सुबह भी वह सुबह आठ बजे के करीब आया था और सिरिंज मांगने लगा। जिसके बाद विक्रम ने उसे मना कर दिया और वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर चला गया। जिसके बाद वह 11 बजे के करीब कार पर सवार होकर दोबारा आया और गाड़ी से तेजधार हथियार निकालकर उस पर हमला कर दिया और उसके बाद तुरंत गाड़ी में बैठकर भाग गया। दुकानदारों ने सूचना पुलिस को दी और घायल विक्रम को लाडवा रोड स्थित अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉ. दीपक शर्मा में घायल विक्रम के गले पर करीब 18 टांके लगाए और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन




युवक की पहचान हो गई है, जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

हुड्डा पुलिस चौकी इंचार्ज महेश सैनी ने बताया कि शिकायत के बाद घायल विक्रम के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिए है और हमला करने वाले युवक की पहचान आसपास के दुकानदारों की मदद से हो गई है। फिलहाल युवक फरार है, लेकिन पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed