फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mazda driver killed in road accident

खड़े कैंटर के पीछे भिड़ा माजदा ट्रक, ट्रक चालक की मौके पर ही मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Mazda driver killed in road accident
उमरी चौक के समीप वीरवार सुबह एक सड़क हादसे में एक माजदा ट्रक चालक की मौत हो गई। चौक से थोड़ा आगे ही एक कैंटर बगैर पार्किंग लाइट के खड़ा था। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रहा माजदा ट्रक चालक कैंटर के साथ पीछे जा भिड़ा, जिससे माजदा का चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। इस हादसे माजदा चालक संजीव की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मोहाली पंजाब के रहने वाले जसविंद्र पाल सिंह ने थाना सदर में दी शिकायत में बताया कि उसने अपने माजदा ट्रक चालक संजीव कुमार को अपने दोस्त का सामान लेने के लिए गाजियाबाद गया था। संजीव गाजियाबाद से सामान लेकर आ रहा था। वह भी अपनी कार से गाजियाबाद गया था। गाजियाबाद से सामान लोड करके संजीव कुमार उसे मोहाली के लिए लेकर चल पड़ा। वह भी अपनी कार से माजदा के पीछे-पीछे चल दिया। संजीव कुमार अपने ट्रक में उमरी चौक के समीप पहुंचा तो वहां पर पहले से एक कैंटर बिना पार्किंग लाइट जलाएं खड़ा था, जिससे माजदा उस कैंटर के पीछे जा भिड़ा। इससे माजदा चालक संजीव ट्रक के केबिन में ही फंस गया। उसने तुरंत कार रोक कर देखा, मगर संजीव कुमार की मौत हो चुकी थी और वह केबिन के अंदर के अंदर फंसा हुआ था। उसने तुरंत हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से केबिन में फंसे संजीव कुमार के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed