{"_id":"6a5ef7872e8aa83ace09ebbf","slug":"massive-fire-breaks-out-in-a-truck-following-a-road-accident-on-the-national-highway-in-kurukshetra-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra: नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे के बाद ट्रक में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
Tue, 21 Jul 2026 10:07 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:07 AM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शाहाबाद के बराडा चौक के समीप एक भीषण सड़क हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि ट्रक को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
हादसे का विवरण
घटना सुबह के समय हुई जब एक ट्रक अंबाला की ओर से करनाल की ओर जा रहा था। ट्रक में सड़कों के पेचवर्क के लिए बजरी के कट्टे लदे हुए थे। अचानक, सामने से आई एक बुलेट मोटरसाइकिल की ट्रक के साथ सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलेट सवार इस टक्कर में बाल-बाल बच गया और मौके से फरार हो गया। हालांकि, बुलेट मोटरसाइकिल ट्रक के नीचे घुस गई, जिससे ट्रक में आग लग गई।
विज्ञापन
तत्काल कार्रवाई और जांच
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान, डायल 112 की टीम और शाहाबाद थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बुलेट सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन