फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Massacre: Nepal's Yam was murdered in a fight over beedi demand.

हत्याकांड : बीड़ी मांगने पर हुए झगड़े में हुई थी नेपाल के यम की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Massacre: Nepal's Yam was murdered in a fight over beedi demand.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह बीड़ी मांगने पर नेपाल के यम बहादुर की तेजधार हथियार से हत्या हुई थी। इस ब्लाइंड मर्डर को सीआईए ने सुलझा लिया है। हत्यारोपी कुलविंद्र सिंह उर्फ मंदीप उर्फ सिल्ला निवासी दबखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे अदालत के आदेश पर कारागार भेज दिया गया।
विदित रहे कि 12 दिसंबर को रेलवे रोड पर खाली प्लॉट में खून से लथपथ एक युवक का शव मिला था। अगले दिन मृतक की शिनाख्त यम बहादुर (30) निवासी बांसगिरी जिला बर्दिया नेपाल के रूप में हुई थी। शिनाख्त होने के बाद एलएनजेपी अस्पताल में दो चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर 17 चोट के निशान थे। इनमें तीन गहरे घाव गर्दन व छाती पर मिले थे।
विज्ञापन

यम बहादुर काम की तलाश में घटना से करीब 10 दिन पहले कुरुक्षेत्र आया था। यम जिंदल सिटी के पास ही किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने रिंकू निवासी शोरगिर बस्ती के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच सीआईए-दो ने करते हुए आरोपी कुलविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद हुआ। बीड़ी मांगने पर हुई थी कहासुनी ः सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में मामूली झगड़े की बात सामने आई है। आरोपी काफी समय से रेलवे रोड पर किराए पर रहता था और अमीन रोड पर एक दुकान पर काम करता था। 11-12 दिसंबर की रात को आरोपी ने काफी शराब पी रखी थी और रेलवे रोड पर सड़क किनारे आग जलाकर बैठा था। इसी दौरान यम उसके पास आकर बीड़ी मांगने लगा। यम ने भी शराब पी रखी थी। आरोपी ने उसे बीड़ी देने से इन्कार कर दिया था, फिर भी यम उससे बार-बार बीड़ी मांगता रहा। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखे दोनों ः सीआईए-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं हो रही थी। बाद में एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी और यम एक साथ दिखे। आसपास पूछताछ करने पर टीम आरोपी के किराए के कमरे पर पहुंची, मगर आरोपी कमरे पर नहीं था। उसका मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा था। शक होने पर टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया है।

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में ईएनटी कक्ष में खाली पड़ी कुर्सी।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में ईएनटी कक्ष में खाली पड़ी कुर्सी।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में ईएनटी कक्ष में खाली पड़ी कुर्सी।संवाद

पीलीभीत के जिला चिकित्सालय में ईएनटी कक्ष में खाली पड़ी कुर्सी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed