फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mass Yajna performed on the banks of Brahma Sarovar on Somvati Amavasya.

Kurukshetra News: सोमवती अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर तट पर किया सामूहिक यज्ञ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Mass Yajna performed on the banks of Brahma Sarovar on Somvati Amavasya.
श्री कृष्ण कृपा समिति -जीओ गीता की ओर से किया गया विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। सोमवती अमावस्या पर श्री कृष्ण कृपा समिति-जीओ गीता की ओर से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में ब्रह्मसरोवर पर विविध आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी ज्ञानानंद ने किया। इस दौरान ब्रह्मसरोवर तट पर स्थापित पांच हवन कुंडों में हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

यज्ञ के बाद स्वामी ज्ञानानंद के सान्निध्य में गीता अमृत पाठ, श्रीमद्भगवद्गीता के पंद्रहवें अध्याय का सामूहिक पाठ तथा भगवत् स्तुति का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा एवं भक्ति भाव से इन कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसके पश्चात सचिन गर्ग ने गीता मनीषी के साथ दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात ठाकुर जी की दिव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और ब्रह्मसरोवर की परिक्रमा की। इस दौरान भजन-कीर्तन एवं जयघोषों से संपूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed