फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mass recruitment after 10 years in KU

केयू में 10 साल बाद बड़े स्तर पर भर्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Mass recruitment after 10 years in KU
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दस साल बाद बड़े स्तर पर नियमित भर्तियां की जा रही है। विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी न झेलनी पड़े और उनकी पढ़ाई निरंतर हो सके, इसके लिए 29 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा चुकी है जबकि आगे भी भर्ती जारी रखी जाएगी। सोमवार को विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की 269वीं बैठक में भी न केवल शिक्षकों की भर्ती को लेकर चर्चा की गई बल्कि विभिन्न विभागों में नियुक्ति को लेकर मंजूरी भी प्रदान की गई। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में कार्यकारिणी परिषद ने 22 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
विज्ञापन

वहीं बैठक में 15 जुलाई 2022 को हुई कार्यकारिणी परिषद् की बैठक के मिनट्स की पुष्टि की गई व उन निर्णयों पर क्या कार्रवाई हुई, उस बारे में चर्चा की गई। इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वर्ष 2012 शिक्षक भर्ती के बाद यह भर्तियां की जा रही हैं। आगे भी नियमित रूप से भर्तियां की जाएंगी। अब तक शिक्षकों के 29 पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं जिससे विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी को पूरा किया गया है। बैठक में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. संजीव शर्मा सहित विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यूटीडी में सोशल वर्क (एक पद, जनरल), यूटीडी बाटनी विभाग (दो पद, जनरल), आईआईएचएस बॉटनी विभाग (एक पद जनरल व एक पद एससी), यूटीडी के विधि विभाग (एक पद एससी, दो जनरल व दो पद ईडब्ल्यूएस), विधि संस्थान (दो पद जनरल, एक पद बीसीए, एक पद एससी व एक पद ईडब्ल्यूएस) व आईआईएचएस के संगीत विभाग(एक पद ईडब्ल्यूएस) के लिए सहायक प्रोफेसर के नियमित पदों पर भर्ती के लिफाफे खोले गए तथा इन पदों पर चयन को मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीएएस के तहत माईक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉ. नीरज कुमार आईआईएचएस(इलेक्ट्रानिक्स) के डॉ. दुष्यंत गुप्ता, आईआईएचएस (बायो-कैमिस्ट्री) के डॉ. अश्विनी मिततल, विधि विभाग के डॉ. अजीत सिंह, डॉ. महाबीर सिंह व डॉ. सुशीला देवी तथा बायो-कैमिस्ट्री विभाग के डॉ. सुमन सिंह को प्रोफेसर पद पर तथा सीएएस के तहत् दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय(अंग्रेजी) की डॉ. गीतिका संधू व आईआईएचएस (अंग्रेजी) के
डॉ. वीरेंद्र पॉल को एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए पदोन्नति को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय के उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा को सीएएस के तहत् स्टेज-4 पर पदोन्नति के लिए मंजूरी दी गई।

बैठक में डॉ अवनीश वर्मा, प्रोफेसर, इंस्ट्रुमेंटेशन विभाग को उनके अनुरोध पर जीजेयू हिसार व इलेक्ट्रानिक साईंस विभाग के प्रो. सुरेश कुमार को दीनबंधु छोटूराम साईंस एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, मुरथल के रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति में एक वर्ष की अवधि के लिए विस्तार की अनुमति प्रदान की गई। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयानुसार गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज जुंडला का नाम बदलकर महर्षि दयानन्द राजकीय कन्या महाविद्यालय, दादूपुर रोरण, करनाल करने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई व फैसले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed