फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Masked man shot a young man in the salon after asking his name, the injured person died in PGI

Kurukshetra News: सैलून में युवक का नाम पूछ नकाबपोश ने मारी गोली, जख्मी ने पीजीआई में तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Masked man shot a young man in the salon after asking his name, the injured person died in PGI
कुरुक्षेत्र। पुराने कमेटी चौक स्थित सैलून पर रविवार देर शाम कटिंग करवाने आए युवक को गोली मार कर हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मोहल्ला मुरली शैलर निवासी 33 वर्षीय दिव्यांग सचिन कुमार वधवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कमेटी चौक पर रविवार शाम सचिन सैलून में कटिंग करवाने के लिए आया था। तभी मोटर साइकिल पर एक नकाबपोश युवक पहुंचा। घुसते ही उसने पूछा कि सचिव वधवा कौन है। इस पर सचिन की ओर से पहचान बताने पर उसने रिवाल्वर से छाती में सटाकर गोली दाग दी। फिर पलक झपकते ही मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। गोली लगने से सचिन लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। घायल सचिन को सैलून संचालक ने पड़ोसी दुकानदारों की सहायता से साथ नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। प्राथमिक उपचार के बाद सचिन को पीजीआई रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजपाल ने सैलून में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें आरोपी सचिन को छाती में सटाकर रिवाल्वर से गोली मारते नजर आया। प्राथमिक जांच में वारदात की वजह रंजिश बताई जा रही है। बताया जाता है कि गत वर्ष 31 दिसंबर को ही जीटी रोड पर आदेश अस्पताल के नजदीक रन-वे होटल में हुए एक विवाद में कुछ युवकों ने मिलकर एक अन्य युवक पर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उस घटना में सचिन की संलिप्तता बताई जा रही है, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी की ओर से गोली मारने की बात कही जा रही है। थाना प्रभारी राजपाल के अनुसार, मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है, लेकिन चेहरा ढका होने के कारण शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed