Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyrs' memorial established in memory of Havildar Jayram

Kurukshetra News: हवलदार जयराम की याद में शहीदी स्मारक किया स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Martyrs' memorial established in memory of Havildar Jayram
बाबैन। देश की रक्षा करते शहीद हुए हवलदार जयराम कश्यप की स्मृति में गांव झंडोला में शहीदी स्मारक स्थापित किया गया। व्यक्तियों ने शहीदी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर जयराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व सरपंच पूजा रानी, सरपंच प्रतिनिधि राहुल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि राजेश कश्यप, संतराम, एएसआई राजकुमार, प्रदीप कश्यप, साधा राम, राहुल कश्यप, प्रवीन बाला, आर्यन कश्यप, बलविंद्र फौजी, शिवदयाल सैनी, राजबीर कश्यप, लख्मीचंद, राजबीर सैनी, सुरेश सैनी, विक्की कश्यप, सुभाष कश्यप और जाती राम सहित कईयों ने शहीदी स्मारक पर श्रद्धांजलि भेंट की।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच कृष्णचंद शर्मा ने कहा कि हवलदार जयराम कश्यप भारतीय सेना में देश की सेवा करते हुए 2 मार्च 2007 को शहीद हो गए थे। गांव में शहीदी स्मारक स्थापित करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को शहीद देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से प्रेरणा देना है। पूर्व सैनिक फकीरचंद कश्यप ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक की स्मृति को संजोकर रखना सभी का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed