फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Martyrdom of 11 Nabardars of Shamri from Shaheed Natak

Kurukshetra News: शहीद नाटक से शामड़ी के 11 नबंरदारों की शहादत से कराया रूबरू

Fri, 05 Dec 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 05 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom of 11 Nabardars of Shamri from Shaheed Natak
कुरुक्षेत्र। नाटक का मंचन करते कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने 1857 में शहीद हुए शामड़ी गांव के 11 नंबरदारों के शहीदी दिवस पर नाटक शहीद प्रस्तुत कर शहीद नंबरदारों को श्रद्धांजलि दी। सोनीपत के गांव शामड़ी की शहीद नंबरदार समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कला परिषद के कलाकारों ने 1857 में शामड़ी गांव के ग्यारह नंबरदारों के बलिदान की गौरव गाथा का मंचन किया ।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि शामड़ी गांव के लोगों ने अंबाला से रोहतक जाते समय अंग्रेजों का असला लूट लिया था। बाद में अंग्रेजों ने गांव के 11 नंबरदारों को बंदी बना लिया था। तीन दिसम्बर 1857 को ग्यारह नंबरदारों को फांसी की सजा दे दी और रोहतक ले जाकर पेड़ों पर लटका दिया। इस प्रकार अपने बलिदान से शामड़ी गांव को इतिहास में अमर करने वाले नंबरदारों की अमर गाथा को कलाकारों ने बखूबी दिखाया। नाटक में अमरदीप, राजीव कुमार, हितेश, सुमित, गुलाब, कंचन, सागर, आकाशदीप, पार्थ, नव्या, रोहित कुमार, रित्विक आदि कलाकारों ने अपने अभिनय के जौहर दिखाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed