फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, family members suspect murder

Kurukshetra News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, family members suspect murder
कुरुक्षेत्र। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन व पुलिस। संवाद
कुरुक्षेत्र। धंतौड़ी गांव में मंगलवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतक महिला 25 वर्षीय ममता के स्वजनों ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर हंगामा किया और शव लेने से इनकार कर दिया। इससे पुलिस की सांसें फूलने लगी और बाद में डीएसपी के आश्वासन पर वे शव लेने को तैयार हुए।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए जिला करनाल के गांव बीड़ भादसों निवासी प्रवीण ने बताया कि उसकी छोटी बहन ममता की शादी 27 नवंबर 2022 को गांव धंतौड़ी के रहने वाले अजय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही उसका पति अजय उसके साथ दहेज के लिए मारपीट करने लगा। इसके लिए कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता की सास सुनीता और ससुर सुभाष ने भी उसे परेशान किया। उन्हें मंगलवार को ममता की तबीयत खराब होने की सूचना मिली और वे मौके पर पहुंचे तो उसके गले पर निशान थे और सिर से बाल टूटे हुए थे। उन्होंने आरोप लगाए कि उसकी हत्या की गई है। ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्होंने शव लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक सुभाष चंद के साथ-साथ पुलिस उपाधीक्षक रणधीर सिंह और उप अधीक्षक मनोज भी मौके पर पहुंचे। उप-अधीक्षक सुभाष चंद ने स्वजनों को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन शांत हुए। वहीं पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक महिला के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed