बाबैन। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा नई अनाज मंडी में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन जारी है। तृतीय दिवस की श्री राम कथा का शुभारंभ बिंट के सरपंच जसवीर पूनिया ने किया व अध्यक्षता समाजसेवी जितेंद्र गर्ग उर्फ गोगी ने की। श्री आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सुश्री प्रवीणा भारती ने कथा को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम जी की चरण रज को प्राप्त कर अहिल्या का उद्धार हुआ यह प्रभु श्री राम जी के चरणों का प्रताप है। उन्होंने कहा कि जो भी भगवान श्री राम के चरणों से स्नेह करता है उसका कल्याण संभव हो जाता है। साध्वी जी ने कहा, श्री राम व जानकी जी का विवाह, जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है यही हमारे मानव तन का भी एक मात्र लक्ष्य है। कथा के अंतर्गत उन्होंने लोगों को पर्यावरण के प्रति भी समाज को जागृत करते हुए कहा यह प्रकृति हमारी मां है इसी से हमारा जीवन गतिमान है।
अगर इसी प्रकार हम प्रकृति का दोहन करते रहे, तो हमारा अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। यदि अभी भी हम पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागृत न हुए तो हम अपने अस्तित्व को भी सुरक्षित नहीं कर पाएंगे। कथा का समापन प्रभु की मंगल आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर डॉ. ऋषि पाल सैनी, नरेश फौजी, ओमप्रकाश सैनी, प्रकाश रंगा, चरण सिंह सैनी, धर्मराज हमीदपुर के अलावा अनेक धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।