{"_id":"68d055bc73b456311a084a69","slug":"markets-decorated-for-navratri-devotees-remain-enthusiastic-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-142514-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नवरात्र के लिए सजे बाजार, श्रद्धालुओं में बना उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नवरात्र के लिए सजे बाजार, श्रद्धालुओं में बना उत्साह
Mon, 22 Sep 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्रि पर्व के चलते सजाया गया बाजार। संवाद
- फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। शारदीय नवरात्र सोमवार से शुरू हो रहे हैं। इसके लिए शहर के बाजारों और मंदिरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार शाम को ही भक्तों की भारी भीड़ पूजन सामग्री की दुकानों पर उमड़ी। दुकानों पर माता के शृंगार और पूजन सामग्री से सजे स्टॉल दिखाई दिए।
नवरात्र से एक दिन पूर्व बाजारों में माता के साज-सामान की जमकर खरीदारी हुई। दुकानों पर चुनरी, माता का चोला, शृंगार का सामान, मूर्तियां, हार, सूखा मेवे का प्रसाद, सिंदूर, नारियल और माता की माला की मांग सबसे अधिक रही। दुकानदारों का कहना है कि इस बार खासतौर पर रंग-बिरंगे वस्त्र और आकर्षक चुनरियों की डिमांड बढ़ी है।
बाजार में माता की चुनरी की वैराइटी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही। घोटे वाली चुनरी 40 रुपये से शुरू होकर बड़ी चुनरी 350 रुपये तक उपलब्ध रही। मोतियों से सजी चुनरियां भी लोगों को खूब पसंद आईं। दुकानदार हरिनारायण ने बताया कि उनके पास हर प्रकार की चुनरी उपलब्ध है। मंदिरों के लिए विशेष रूप से सजाई गई मूर्तियां भी भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन
मंदिरों में कलश स्थापना की तैयारियां
जिले के प्रमुख मंदिरों, मां भद्रकाली मंदिर में कलश स्थापना और पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। भक्तों में नवरात्र के लिए गहरा उत्साह है।
फल और प्रसाद की खरीद पर असर
त्योहार के इस सीजन में फल विक्रेता भी तैयारी में लगे हैं लेकिन महंगाई ने उन्हें चिंता में डाल दिया है। फल विक्रेता सूरज ने बताया कि सेब की कीमत दो दिन में 100 रुपये किलो से बढ़कर 120 रुपये किलो हो गई है। कीमतें बढ़ी हैं लेकिन लोग सेब और केले की अधिक खरीदारी कर रहे हैं। कारोबार पर ज्यादा असर नहीं है लेकिन अधिक कीमतें बढ़ने पर इसका असर दिखाई देगा।
वाहन बाजार में गर्माहट
त्योहारों पर वाहन बाजार में भी रौनक देखने को मिल रही है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की एडवांस बुकिंग तेज हो गई है। ऑटोमोबाइल डीलर विशाल ने बताया कि इस बार स्कूटर और बाइक की बुकिंग में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। वहीं कारों में नई लॉन्चिंग मॉडल्स की सबसे ज्यादा डिमांड है।
जीएसटी दरों में कमी से बढ़ेगा व्यापार
हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष फतेह चंद गांधी ने बताया कि 22 सितंबर से जीएसटी की दरों में कमी आएगी। इससे व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है। ग्राहकों को सामान कम दाम में मिलेगा और दुकानदारों को अधिक बिक्री से मुनाफा होगा। त्योहारी सीजन में बाजार की गर्माहट और बढ़ेगी।
नवरात्र से लौटी बाजारों में रौनक
नवरात्र के आगमन से जिले के बाजारों में रौनक लौट आई है। भक्त पूजन सामग्री, माता के वस्त्र और सजावटी सामान की खरीद में उत्साह दिखा रहे हैं। मंदिरों की तैयारियों और दुकानों की चहल-पहल से पूरा शहर देवी भक्ति और त्योहारों की उमंग में डूबा नजर आया।

कुरुक्षेत्र। नवरात्रि पर्व के चलते सजाया गया बाजार। संवाद- फोटो : mathura