फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Market buzzing on Holi festival, Pichkariya shops started getting decorated

Kurukshetra News: होली पर्व पर बाजार गुलजार, सजने लगी पिचकारियाें की दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Market buzzing on Holi festival, Pichkariya shops started getting decorated
कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
कुरुक्षेत्र। होली का त्योहार नजदीक आते ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। बाजार में रंग, गुलाल और पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। कई तरह की पिचकारियां और रंग लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही हैं। होली पर्व को लेकर जिले के बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं। कई तरह के हर्बल रंग भी दुकानों पर देखे जा सकते हैं। जहां पानी डालने पर कलर बनाने वाला मैजिक गिलास भी युवाओं को काफी पसंद आ रहा है तो वहीं सिद्ध मूसेवाला, भाग कहां तक भागेगा, हैप्पी होली, बुरा न मानो होली है, पठान जैसी टी-शर्टों को खरीदने के लिए युवाओं में काफी क्रेज बना हुआ है। इसके अलावा हेयर स्टाइल में पगला हेयर, चोटी वाला, मुर्गा स्टाइल भी युवाओं द्वारा काफी सराहा जा रहा है। वहीं होली पर्व को लेकर युवाओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते युवा इस बार कई तरह के रंगों से होली पर्व मनाने की तैयारी कर रहे हैं। होली पर्व को लेकर दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। इस बार होली पर्व पर दुकानदार भी अच्छा व्यापार रहने की उम्मीद लगा रहे हैंं।
विज्ञापन





कई तरह के हर्बल कलर उपलब्ध : विशाल गर्ग
दुकानदार विशाल गर्ग का कहना है कि होली पर्व मनाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसके चलते बाजार में 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के रंग मौजूद हैं। इसके अलावा कई तरह के हर्बल कलर भी उपलब्ध हैं, जिनका स्वास्थ्य पर बुरा असर नहीं पड़ता। इस बार युवा सिलिंडर काफी पसंद कर रहे हैं, जिसकी कीमत 800 के करीब है। इसके अलावा कई तरह के स्प्रे कलर, स्नाइपर, बबल गन भी बच्चों से लेकर युवाओं को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन




इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद : विक्रम
विक्रम का कहना है कि इस बार युवाओं में होली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा होली पर्व के लिए अभी से खरीदारी करने के लिए बाजार में पहुंच रहे हैं। जबकि बच्चे भी डोरेमोन, मिकी माउस, हल्क, स्पाइडर मैन के आकारों में तैयार की गई पिचकारियों को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार इलेक्ट्रिक गन भी काफी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार युवाओं के उत्साह को देखकर अच्छा व्यापार भी होने की उम्मीद है।

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

कुरुक्षेत्र। होली पर्व को लेकर दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed