फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Markanda again in spate, water enters Kathwa and Tangor villages

Kurukshetra News: मारकंडा फिर उफान पर , कठवा और तंगौर गांव में घुसा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
Markanda again in spate, water enters Kathwa and Tangor villages
शाहाबाद। करीब डेढ़ माह तक शांत रही मारकंडा नदी वीरवार को फिर उफान पर आ गई। नदी में 26 हजार क्यूसेक पानी पहुंचा। पहाड़ों पर हुई बारिश के चलते नदी में आए इस पानी ने नदी के तट पर स्थित कठवा और तंगौर गांवों में मार की। इन गांवों में फसलें फिर पानी में डूब गई।
विज्ञापन

देर शाम तक पानी गांव की सड़कों तक पहुंच गया, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। कठवा गांव की सरपंच सुखविंदर कौर ने बताया कि डेढ़ माह पहले आई बाढ़ के बाद गांव के किसानों ने खेतों में पानी उतरने के बाद फिर धान की फसल रोपाई की थी, लेकिन आज फिर पानी आने के बाद फसल नष्ट हो गई है। गांव तंगौर निवासी रवि ने बताया कि गांव की सड़कों की हालत बाढ़ के बाद आज तक ठीक नहीं हो पाई है। आज फिर इन पर पानी पहुंच गया, जिससे ये सड़कें और भी खस्ताहाल हो जाएंगी। वहीं गेज रीडर रविंदर के मुताबिक पानी का स्तर अब कम होना शुरू भी हो गया।
विज्ञापन

इधर कालाअम्ब के गेज रीडर कश्मीरा लाल ने बताया कि फिलहाल पहाड़ों पर बारिश नहीं है। वहां मारकंडा नदी में वीरवार दोपहर तक 4500 क्यूसेक पानी आंका गया है। मारकंडा नदी में बेगना और रुन नदी का पानी भी पहुंचता है, लेकिन अभी इन नदियों में भी पानी की मात्रा कम हुई है। अंबाला के गांव हेमा माजरा में बांध कटाव के कारण गांव सोहता के रस्ते नदी के पानी ने गांव डाडलु और पाडलु के खेतों तक दस्तक दी है। गांव पाडलु के सरन सिंह ने बताया कि वह बाढ़ के बाद दो बार धान रोपाई कर चुके हैं और अब फिर फसल नष्ट होने की संभावना बन गई है। सरन ने बताया कि सरकार की तरफ से अभी तक कोई भी अधिकारी फसल की गिरदावरी करने नहीं आया है और अब धान की रोपाई संभव हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed