फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   March of saints started from Dharmanagari to participate in Shri Ram Lala Pran Pratishtha

Kurukshetra News: श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा में शरीक होने के लिए धर्मनगरी से शुरू हुआ संतों का कूच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
March of saints started from Dharmanagari to participate in Shri Ram Lala Pran Pratishtha
कुरुक्षेत्र। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बनने के लिए धर्मनगरी से संतों का कूच शुरू हो गया है। यहां से 12 संतों को निमंत्रण मिला है, जिसके चलते रविवार को सबसे पहले जगद्गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संस्थान से साध्वी मैत्रेय देवी आनंद ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। इससे पहले उन्होंने पूजा अर्चना की। वे श्रीराम भक्तों से मुलाकात करतीं हुईं 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि श्री रामजन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से 22 जनवरी को होने वाले इस आयोजन को लेकर देशभर से चार हजार से ज्यादा संतों को निमंत्रण भेजा गया है। धर्मनगरी से गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थाणुवेश्वर महादेव मंदिर के महंत बंसीपुरी, अखंड गीता धाम के महामंडलेश्वर शाश्वतानंद गिरी महाराज, वासुदेवानंद, वात्सल्य वाटिका के संस्थापक हरिओम पराव्रजक, जगद्गुरु ब्रह्मानंद आश्रम एवं वैदिक केंद्र की साध्वी एवं जगदगुरु ब्रह्मानंद ट्रस्ट की अध्यक्ष मैत्रेय देवी आनंद सहित करीब 12 संतों को भी न्योता मिला था।
विज्ञापन

इन संतों में सबसे पहले साध्वी मैत्रेय देवी आनंद ने प्रस्थान किया है। इससे पहले उन्होंने पहले जगद्गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संस्थान में पूजा अर्चना की तो वहीं आश्रम के अनुयायियों के साथ सनातन धर्म मंदिर न्यू कॉलोनी में पहुंचकर भगवान श्री राम के दरबार में नतमस्तक होकर कूच किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे तो वहीं ढोल की थाप पर अनुयायी थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार प्रमुख राजेश अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के सुरेश जोशी, राकेश मेहता (भाग एक अक्षत वितरण प्रमुख ) के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, सनातन धर्म मंदिर के कई सदस्य व गुरु ब्रह्मानंद आश्रम ब्रह्म सरोवर के कई भक्तजन उपस्थित थे।


अपार खुशी के है ये पल : साध्वी
साध्वी देवी मैत्रेयी आनंद ने कहा कि ये पल अपार खुशी के हैं। पूरा देश खुशी से झूम रहा है। उन्हें यह भी हर्ष है कि इतने बड़े आयोजन में शामिल होने का मौका मिल रहा है। इस आयोजन को लेकर सभी के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed