फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Manohar Lal remains the Chief Minister of the state even today; Nayab Saini has become a mere figurehead: Abhay Chautala.

प्रदेश में आज भी मुख्मयंत्री मनोहर लाल ही, नायब सैनी बने बहरूपिया : अभय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Manohar Lal remains the Chief Minister of the state even today; Nayab Saini has become a mere figurehead: Abhay Chautala.
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते अभय चौटाला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। इनेलो अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार मुख्यमंत्री नहीं चला रहे। सभी फैसले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ही ले रहे हैं। चानौत गांव के टी मामले में यह सामने आ चुका है। असल में आज भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल ही है। नायब सैनी टाइम पास करने के लिए कभी पंजाब तो कभी दूसरे प्रदेशों में घूम रहे हैं। वे बहरूपिया बने हुए हैं। हरियाणा में वे कभी दिखाई नहीं देते।
वे वीरवार को कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पीटा हुआ है। हिसार में एक युवक का हत्या हुई, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को भागने का मौका दिया। इसके चलते हजारों लोग धरने पर बैठने को मजबूर है। चर्चा यह भी है कि हिसार एसपी का भी इस मामले में रवैया ठीक नहीं है। एक आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद भी पुलिस पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन

ऐसे ही करनाल में भी एनकाउंटर हुआ, जिसमें रोड़ समाज को भी कड़ा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा है। सरकार के कईं ऐसे फैसले हैं जिनसे लोग बेहद परेशान हुए। बुढ़ापा पेंशन से बुजुर्गों को वंचित करने का सरकार ने प्रयास किया। यह बुजुर्ग का सम्मान होती है। सरकार को बुढ़ापा पेंशन को पहले की तरह जारी रखना चाहिए। इस पर कैंची चलाई तो इनेलो सहन नहीं करेगी। एक नवंबर को सरकार भाजपा के घोषणा पत्र के अनुसार बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
करनाल विधायक ने किया अपमान करने का प्रयास

अभया चौटाला ने कहा कि करनाल में हाल ही में हुए बड़े घटनाक्रम में वहां के विधायक ने बयान देकर अपमान करने का प्रयास किया है। जिसके विरोध में रोड़ समाज गुस्से में हैं और अपने किसी भी गांव में भाजपा नेता या मंत्री को नहीं घुसने देने का निर्णय ले चुका है। यहीं नहीं भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष भी विवादित बयान देकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर चुकी है।

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते अभय चौटाला। संवाद

कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते अभय चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed