{"_id":"6898effc9164c0e07d028e38","slug":"mannat-won-silver-medal-in-hockey-in-khel-maha-kumbh-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-140309-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में मन्नत ने हॉकी में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में मन्नत ने हॉकी में जीता रजत पदक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मन्नत को मेडल पहनाकर प्रोत्साहित करते प्रधानाचार्य सहित अन्य सदस्य। संवाद
- फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की छात्रा मन्नत ने खेल महाकुंभ में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया। मन्नत की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार कड़ी मेहनत करती रही हैं।
कक्षा 11वीं की कला संकाय की छात्रा मन्नत को स्कूल में खेल की पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं। इसके बावजूद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए नर्सरी के मैदान में प्रैक्टिस करती हैं। वहां भी कोई विशेष सुविधा नहीं है लेकिन मन्नत ने कभी हार नहीं मानी। उसने बताया कि वह स्वयं नियमित रूप से अभ्यास करती है और अपनी फिटनेस व खेल की तकनीक पर मेहनत करती है।
इस सफलता पर विद्यालय परिसर में उसका विशेष स्वागत किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य रामकुमार, शिक्षिका शीतल और अनीता समेत अन्य स्टाफ ने मन्नत को सम्मानित किया और इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि मन्नत विद्यालय की प्रेरणास्रोत बन गई हैं और बाकी छात्रों को भी उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।