फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man found hanging, accused of murder

फंदे पर लटका मिला व्यक्ति, हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Man found hanging, accused of murder
अमीन रोड पर विश्वास कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति उसके किराये के कमरे में रस्सी से फंदे पर लटका मिला। मृतक की शिनाख्त बब्लू (36) वासी गांव अगोला जिला बदायूं (यूपी) के रूप में हुई। बब्लू विश्वास कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रहता था तथा मेहनत-मजदूरी करता था। मृतक की पत्नी बच्चों सहित घर से फरार है। वहीं अन्य कमरों में रहने वाले किरायेदार भी मौके से गायब है। परिजनों ने बब्लू की हत्या करके शव को कमरे लटकाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेंद्र कुमार हाल वासी गोविंदगढ़ ने बताया कि उसका भाई बबलू अपनी पत्नी नन्ही व बेटा, बेटी के साथ अमीन रोड पर विश्वास कॉलोनी में रहता था। बुधवार देर रात को उन्हें सूचना मिली कि बब्लू ने आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे तो बब्लू पंखे से फंदा कर लगा लटका हुआ था, मगर उसके पैर जमीन पर लगे हुए थे। साफ लग रहा है कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है।
विज्ञापन

बताया कि जहां बबलू रहता है, वहां सात कमरे बने हुए हैं। इनमें अन्य लोग भी रहते हैं। वह बुधवार रात को मौके पर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। वहीं बब्लू की पत्नी भी बच्चों को लेकर कहीं चली गई है। एक कमरे में एक महिला थी, जिसने बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए गया हुआ है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के जाने के बाद बब्लू ने बड़े भाई तिरमल को फोन पर बताया था कि कुछ लोग उसे मारना चाहते हैं। उसके भाई बब्लू का किरायेदार रोहित, शेखर, राहुल व सुनील के साथ झगड़ा भी हुआ था। आरोप है कि इन लोगों ने ही उसके भाई की हत्या करके शव फंदे पर लटकाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा गेट थाना पुलिस के अंतर्गत सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक बबलू के भाई राजेंद्र, जीजा व अन्य ने हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह का पता चल पाएगा। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed