फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Man arrested with one kg 600 grams of hemp leaves, sent to jail

एक किलो 600 ग्राम गांजा पत्ती के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, जेल भेजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Man arrested with one kg 600 grams of hemp leaves, sent to jail
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की टीम ने सोमवार को एक व्यक्ति को एक किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रूपराम वासी खरींडवा को अदालत के आदेश पर भेज दिया।
विज्ञापन

एएनसी के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम बस अड्डा डीग के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रूपराम गांजा पत्ती बेचता है। वह आज भी गांजा पत्ती लेकर खरींडवा की ओर आने वाला है। सूचना पाकर पुलिस टीम ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुरेंद्र मोहन को साथ लेकर खरींडवा के पास नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक व्यक्ति पैदल आता दिखा, जिसे टीम ने काबू करके पूछताछ करने के साथ तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ। टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को जेल भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मैक का सप्लायर गिरफ्तार
अन्य मामले में 130 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी राकेश वासी श्याम कॉलोनी थानेसर की निशानदेही पर पुलिस ने सप्लायर को भी काबू कर लिया है। आठ जनवरी को एएनसी की टीम ने जिंदल पार्क के सामने नाकाबंदी करके बाइक पर स्मैक बेचने जा रहे आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया था। राकेश की निशानदेही पर पुलिस ने स्मैक सप्लायर दीप चंद उर्फ सुमित उर्फ संदीप वासी जठलाना (यमुनानगर) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को आदेश से जेल भेजने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed