{"_id":"69ac7724811fbfbe1f04869e","slug":"making-women-aware-of-the-laws-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-151228-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महिलाओं को कानूनों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महिलाओं को कानूनों के प्रति किया जागरूक
Sun, 08 Mar 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के प्रदेश महासचिव एवं विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय सदस्य एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि भारतीय कानून महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कानून जानिए सीरीज के अंतर्गत उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न और संपत्ति के अधिकार जैसे विषयों पर कानून महिलाओं को विशेष संरक्षण देता है, ताकि किसी भी महिला के साथ अन्याय होने पर उसे तुरंत कानूनी सहायता मिल सके। संवाद
विज्ञापन