फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Making the city beautiful will be the priority: Bambul Singh

शहर को सुंदर बनाना रहेगी प्राथमिकता : बंबूल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Making the city beautiful will be the priority: Bambul Singh
शाहाबाद। नपा कार्यालय में बंबूल सिंह मलिक का स्वागत करते नपा अधिकारी व कर्मचारी।
शाहाबाद। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक का स्थानांतरण कर दिया गया है। उनकी जगह पर ब साढ़ौरा नगरपालिका के सचिव बंबूल सिंह मलिक ने कार्यभार संभाल लिया है। गुरुवार सुबह बंबूल सिंह मलिक ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला और नगरपालिका कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बंबूल सिंह मलिक ने कहा कि शहर को साफ और सुंदर बनाना प्राथमिकता रहेगी। लंबित विकास कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा और किसी भी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर के विकास और प्रशासनिक सुधारों पर चर्चा की और पारदर्शी कार्यशैली अपनाने का संकल्प लिया। यहां बता दें कि शाहाबाद नगरपालिका में स्थानांतरित होकर आए सचिव बंबूल सिंह मलिक पूर्व में 25 नवंबर 2022 से 16 मार्च 2024 तक सचिव के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं और उससे पहले 24 दिसंबर 2020 से आठ अगस्त 2022 तक वह शाहाबाद नगरपालिका में सचिव पद पर रहे हैं।
विज्ञापन




सचिव को दिखानी होगी विकास कार्यों में गतिशीलता : भाविका
नपा उपप्रधान भाविका कवात्रा ने कहा कि पिछले काफी समय से अफसरों के ढुल मुल रवैये एवं लचर कार्यशैली से शहर में विकास कार्य रुके हैं। नपा में जनता को अपने कार्य कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब सचिव बंबूल सिंह मलिक ने पदभार संभाला है और उन्हें विश्वास है कि नगरपालिका सचिव शाहाबाद में रुके कामों को तेजी से कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed