फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Making bullets from motorcycles into crackers will become heavy, police run campaign: Nirmal Singh

बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बनाना अब पड़ेगा भारी, पुलिस चलाएगी अभियान : निर्मल सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Making bullets from motorcycles into crackers will become heavy, police run campaign: Nirmal Singh
इस्माईलाबाद। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाकर माहौल खराब करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। डीएसपी पिहोवा इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने अनाज मंडी में बलदेव शर्मा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता में कहा कि कुछ शरारती तत्व बुलेट मोटरसाइकिल को मॉडिफाई करवाकर उससे पटाखे बजा रहे हैं। इससे माहौल तो खराब होता ही है साथ बुजुर्गों व बच्चों पर इसका काफी विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो मोटरसाइकिल मैकेनिक बुलेट का साइलेंसर बदलता पाया गया उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पंजाब सीमा से प्रदेश में दाखिल होने वाले रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि कोई शरारती तत्व माहौल खराब न कर सके। उन्होंने कहा कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक अभियान के तहत कार्य कर रही है। इसके लिए नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन अवश्य करें। नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed