फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahatma Gandhi's movement was special: Prof. Amarjeet

महात्मा गांधी का आंदोलन रहा विशेष : प्रो अमरजीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's movement was special: Prof. Amarjeet
दयानंद महिला महाविद्यालय में इतिहास परिषद की ओर से विभागाध्यक्षा डॉ रूकमेश चौहान के निर्देशन में भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन व महात्मा गांधी विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन करवाया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. अमरजीत सिंह (फार्मर चेयरमैन तथा फार्मर डायरेक्टर, बाबा बंदा सिंह बहादुर चेयर रहे। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने मुख्य अतिथि का औषधीय पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. अमरजीत ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास 1757 प्लासी के युद्ध से शुरू होकर 1947 तक चलता है, इन सभी संघर्ष में हर तरह का विशेष वर्ग देखने को मिलता है। 19वीं-20वीं शताब्दी के मध्य बहुत से आंदोलन चले, चाहे वह किसान आंदोलन हो या मजदूर आंदोलन, लेकिन गांधी का आंदोलन इस सभी से अलग है। इनके आंदोलन में मध्यम वर्ग, पूंजीपति वर्ग, मजदूर वर्ग, ग्रामीण व शहरी वर्ग, विद्यार्थी व महिलाओं आदी की भूमिका देखने को मिलती है, बाकी सभी आंदोलन जाति, धर्म, वर्ग की बात करते हैँ। परंतु गांधी के किसी भी आंदोलन में ऐसा नजर नहीं आता । गांधी के बारे में सुभाष चन्द्र बोस ने अपनी पुस्तक ‘इंडियन स्ट्रगल’ में लिखा है कि जब वे साबरमती से डांडी के लिए चले, तब सभी वर्ग उनके साथ-साथ चल रहे थे, उस समय ऐसा लग रहा था, मानो समूचा भारत उनके पीछे चल रहा हो। गांधी की ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विचारधारा भारतीय सभ्यता से ली, वह स्वंय सबकुछ कर रहे थे , इसलिए परिस्थितियों के अनुसार हमें उनके विचारों में भी परिवर्तन दिखाई देता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य मीनाक्षी ठकराल ने कहा कि महात्मा गांधी के राष्ट्रीय आंदोलन में योगदान को देखते हुए भारतीय समाज उनका हमेशा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय की लगभग 158 छात्राओं ने भाग लिया। महाविद्यालय की अन्य प्रधानाध्यापिकाओं में डॉ. सुमन राजन, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. नेहा, उर्मिला सिंह, सरोज बाला, मनीषा उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed