फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maharishi Dayanand Saraswati was an expert on Vedas and a nationalist: Dr. Satyapal

महर्षि दयानंद सरस्वती थे वेदों के ज्ञाता व राष्ट्रवादी : डाॅ. सत्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Dayanand Saraswati was an expert on Vedas and a nationalist: Dr. Satyapal
कुरुक्षेत्र। पिछले करीब पांच हजार वर्षो में महर्षि दयानंद सरस्वती जैसा वेदों का ज्ञाता, राष्ट्रवादी ब्रह्मचारी विद्वान नहीं हुआ है। ये विचार मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व केंद्रीय मंत्री व बागपत के पूर्व सांसद डॉ. सत्यपाल ने व्यक्त किए। वे शनिवार को ब्रह्मसरोवर के योग भवन के प्रांगण में 12 दिवसीय चतुर्वेद महायज्ञ के आठवें दिन यज्ञ में आहुतियां डालने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता के चलते बोल देते हैं कि आर्य भारत में आए हैं। महर्षि दयानंद सरस्वती ने सबसे पहले कहा था कि आर्य भारत के मूल निवासी है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि हमारे देश का पहले नाम आर्यव्रत भी रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो महर्षि दयानंद सरस्वती के दिखाए रास्ते वेदों की ओर लौटाना होगा। हमें सभी को संगठित होकर देश में ऐसा समय लाना है कि हमारे प्रधानमंत्री, मंत्री वेदों को हाथ में उठाकर शपथ ग्रहण करे। जो व्यक्ति वेद नहीं पढ़ सकता है, वह कम से कम सत्यार्थ प्रकाश जरूर पढ़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने हरिद्वार की हर की पौड़ी पर लोगों को जगाने के लिए सत्यार्थ प्रकाश बांटे थे और आह्वान किया था कि यदि देश को बचाना है और बच्चों को संस्कारवान बनाना है और परिवारों को संगठित रखना है तो सत्यार्थ प्रकाश पढ़ें और पढ़ाएं। मालवीय के चाहने वालों उनसे कहा था कि आपके चले जाने के बाद हमारा क्या हो, तो मालवीय अपने तकिये के नीचे से सत्यार्थ प्रकाश उठाकर लोगों को कहा कि मेरे बाद तुम्हारा यह सत्यार्थ प्रकाश रक्षक बनेगा। इसे पढ़े और पढ़ाए और सोए हुए भारत को जगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज पहुंचेंगे योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण

स्वामी संपूर्णानंद ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे योगगुरु स्वामी रामदेव और पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण आहुति डालेंगे। इस अवसर पर स्वामी संपूर्णानंद ने सभी अतिथियों का गायत्री पट्टिकाओं के साथ सम्मान किया। इस अवसर पर पिहोवा के एसडीएम कपिल शर्मा, जिला परिषद वाइस चेयरमैन डीपी चौधरी, नरेंद्र आर्य, रमेश आर्य दादुपुर, रोहित आर्य, आचार्य संदीपन, आचार्य प्रदीप सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed