{"_id":"69976edcc7f64402d20f62e7","slug":"maharaja-shursaini-and-maharishi-kashyap-chowk-laid-the-foundation-stone-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-150404-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महाराजा शूरसैनी और महर्षि कश्यप चौक का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महाराजा शूरसैनी और महर्षि कश्यप चौक का किया शिलान्यास
विज्ञापन
लाडवा। दिव्यांग को बैटरी युक्त रिक्शा भेंट करते रेडक्रॉस सोसायटी की टीम। संवाद
लाडवा। राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने वीरवार को 35 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाले महाराजा शूरसैनी और 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले महर्षि कश्यप चौक का शिलान्यास किया। इन दोनों चौकों का निर्माण तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य केवल लाडवा विधानसभा से चुनाव जीतना नहीं था बल्कि यहां की जनता का विश्वास जीतना है। वो जो भी लाडवा और प्रदेश के लिए कहते हैं, उसको पूरा भी करते हैं। लाडवा में ऐसा कोई भी सप्ताह नहीं जाता जब किसी भी कार्य का शिलान्यास या उद्घाटन न होता हो। इसके अलावा आमजन की समस्याओं को सुनने के लिए भी समय-समय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं आते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने हल्के के 23 गांवों में 29 विकास कार्यों पर पांच करोड़ 39 लाख 31 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। इस बजट से खेतों को जाने वाले रास्ते को ईंटों के साथ पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत लाडवा विधानसभा के 14.257 किलोमीटर रास्तों को पक्का करने की मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य खेतों तक जाने वाले कच्चे रास्तों को पक्का करना है। इस योजना का लाभ किसानों को मिलेगा, जिन्हें अपने खेतों तक जाने में आसानी होगी। इसके अलावा, यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को भी बढ़ावा देगी।