फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahapanchayat in Kurukshetra, Farmers gather at Tau Devi Lal Park, prepare to surround CM residence

Haryana: कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क से किसानों का मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच, ज्ञापन सौंपने की तैयारी

Tue, 05 Nov 2024 01:05 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Nov 2024 01:05 PM IST
सार

किसानों का आरोप है कि फसल अवशेष जलाने के आरोप में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उनके रिकॉर्ड पर ‘रेड एंट्री’ की जा रही है। इसका परिणाम यह होता है कि किसान अपनी फसल को दो साल तक मंडियों में नहीं बेच सकते।

विज्ञापन
Mahapanchayat in Kurukshetra, Farmers gather at Tau Devi Lal Park, prepare to surround CM residence
किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र के पिपली में ताऊ देवीलाल पार्क में जुटे किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। फिलहाल किसान नेताओं ने घोषणा की है कि मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर वे एक ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन

पंचायत में शामिल किसानों का मुख्य मुद्दा फसल अवशेष जलाने के मामलों में दर्ज की गई कार्रवाई है, जिससे किसानों पर रिकॉर्ड में 'रेड एंट्री' हो रही है, और इससे उन्हें आगामी दो वर्षों तक फसल बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

आज विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के किसान एकत्र हुए थे। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने अपनी प्रमुख मांगों को सामने रखते हुए, आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। किसानों का कहना है कि यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं, तो वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में किसान नेताओं रतन मान और सुरेश कोथ सहित सैकड़ों किसान पहुंचे हैं। किसानों की मांगों में मुख्य रूप से फसल अवशेष जलाने को लेकर उन पर दर्ज किए गए मामलों और ‘रेड एंट्री’ का मुद्दा है। किसानों का आरोप है कि फसल अवशेष जलाने के आरोप में उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे उनके रिकॉर्ड पर ‘रेड एंट्री’ की जा रही है। इसका परिणाम यह होता है कि किसान अपनी फसल को दो साल तक मंडियों में नहीं बेच सकते।



इसके अलावा, किसानों पर जुर्माना लगाए जाने और गिरफ्तारी की घटनाओं से किसान वर्ग में रोष है। उनका कहना है कि यह दमनकारी कदम उनके लिए असहनीय हैं। पुलिस ने संभावित घेराव को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed