Hindi News
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Mahant Rajendra Puri's unbroken fire penance continues, devotees arrive for darshan on the fourth day
{"_id":"6653ca728890239b390ffc16","slug":"mahant-rajendra-puris-unbroken-fire-penance-continues-devotees-arrive-for-darshan-on-the-fourth-day-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-118722-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महंत राजेंद्र पुरी की अखंड अग्नि तपस्या जारी, चौथे दिन दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महंत राजेंद्र पुरी की अखंड अग्नि तपस्या जारी, चौथे दिन दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में चल रही महंत राजेंद्र पुरी की अखंड पंच धूनी अग्नि तपस्या के चौथे दिन रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जग ज्योति दरबार में श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के साथ पूजा अर्चना की। रविवार को तापमान जहां 45 डिग्री तक रहा वहीं गर्म हवा एवं लू भी चलती रही। ऐसे मौसम में महंत राजेंद्र पुरी देश की समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना से कठोर तप एवं भीषण गर्मी में अखंड अग्नि तपस्या कर रहे हैं। करीब दो दशक से प्रतिवर्ष भीषण गर्मी में अग्नि तपस्या कर रहे महंत राजेंद्र पुरी ने सनातन धर्म की जय घोष करते हुए कहा कि उनकी तपस्या मकसद केवल राष्ट्र भक्ति, जनकल्याण एवं देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना करना है। उन्हें इस भीषण गर्मी में भी अखंड पंच धूनी अग्नि तपस्या के बीच श्रद्धालु की आस्था एवं भगवान की कृपा से शीतल हवा का आभास होता है।
विज्ञापन
इस अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी ने महामृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र जप के साथ भगवान श्री राम नाम का संकीर्तन भी किया। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पंच धूनी अग्नि तपस्या से श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह है और दूर दूर से भक्तगण पहुंच रहे हैं। जग ज्योति दरबार में अखंड भंडारा भी चल रहा है। इस मौके पर नसीब सिंह, अजय राठी, जगदीश, बलविंदर, राज कुमार शर्मा, मनप्रीत सिंह, कुलदीप एवं मोहन लाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।