फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mahamrityunjaya mantra chanting took place in Jag Jyoti Darbar

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में हुआ महामृत्युंजय मंत्र जाप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mahamrityunjaya mantra chanting took place in Jag Jyoti Darbar
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में पूजन करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर सावन महीने के सर्वकल्याण के संकल्प के साथ अखंड सावन शिव पूजन अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक चल रहा है। इसमें अन्य राज्यों के साथ दूर-दूर से शिवभक्त शामिल हो रहे हैं। बुधवार को महंत राजेंद्र पुरी के सान्निध्य में यजमान के तौर पर देवीदास पुरा से अभिनव सैनी, कुलदीप सैनी, राजपाल कालड़ा, कन्हैया लाल, जगतार सिंह, गौरव सिंह, जागीर सिंह, विनोद सैनी, आवंतिका सिंह, शोभित शर्मा व दिनकर शर्मा इत्यादि ने विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया। दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि सावन महीने में बुधवार को भगवान शिव एवं पार्वती के साथ शिव पार्वती नंदन भगवान श्री गणेश के पूजन का भी विशेष महत्व होता है। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल, दूध व शहद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed