फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Made students aware against drugs through street drama

Kurukshetra News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Made students aware against drugs through street drama
कुरुक्षेत्र। नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान के तहत भगवान परशुराम महाविद्यालय में शुक्रवार को एंटी ड्रग्स व वुमन सैल द्वारा एंटी ड्रग्स नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस नाटक का मुख्य लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नशे से होने वाली हानियों से जागरूक करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा भी नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया कि किस प्रकार नशा जीवन का अंत करता है। कार्यक्रम में वुमन सैल की संयोजक डॉ. प्रवीण शर्मा ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया कि नशा करने से मांसपेशियों में खिंचाव होता है और पूरे शरीर में दर्द होता है। नशे के आदी व्यक्ति का जीवन दूसरों से रुपये मांगने, नशा खरीदने और उसके सेवन के चक्रव्यूह में फंस जाता है। चक्कर आते हैं, एकाग्रता नष्ट हो जाती है, काम में रुचि खत्म हो जाती है। ज्यादा मात्रा में नशा करने से सांस लेने में तकलीफ होती है, जिससे मौत भी हो जाती है। एंटी ड्रग सेल के संयोजक डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार यह आयोजन किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए जागरूक किया गया है। इस अवसर पर डॉ. वासव दत्ता, डॉ. सुषमा वशिष्ठ, डॉ. वेदपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed