फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Made students aware about conservation of biodiversity

Kurukshetra News: जैव विविधता के संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about conservation of biodiversity
कुरुक्षेत्र। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमथला गढ़ू में जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि प्राचार्य रामराज कौशिक रहे। उन्होंने जैव विविधता और भारत के पर्यावरण की स्थिति से विद्यार्थियों को अवगत कराया। अध्यापिका प्रदीप कौर ने भी जैव विविधता और जैव विविधता संरक्षण पर विस्तार से विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन

जिला समन्वयक सुनील कुमार ने छात्रों को हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के समारोह और गतिविधियों के बारे में बताया। इसी के साथ इसके महत्व और खतरों से रूबरू कराया। जिला समन्वयक संदीप ने वन विभाग की विभिन्न योजनाओं और पीबीआर और बीएमसी के बारे में बताया। कार्यक्रम में पौधरोपण, जैव विविधता के संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद सहित अन्य गतिविधयों में विभिन्न विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके माध्यम से संदेश दिया कि हमारी जैव विविधता दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसलिए सभी को जैव विविधता और स्वस्थ पर्यावरण के संरक्षण में शामिल होना चाहिए। यह कार्यक्रम हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड पंचकुला के दिशा-निर्देशों में अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर और सचिव घनश्याम शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed