{"_id":"56f2e3574f1c1bfb62f14d42","slug":"machine-thief-held","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सतर्कता से मशीन चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सतर्कता से मशीन चोर पकड़ा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा में सुबह-सवेरे एक दुकान के बाहर रखी मशीनों को चोरी करने आए एक चोर को लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए काबू कर लिया। जानकारी के मुताबिक रादौर रोड पर स्थित एक ट्यूबवेल बोरिंग का काम करने वाली फर्म की दुकान के बाहर एक आदमी बुधवार तड़के एक सामान ढोने में प्रयुक्त होने वाला टैंपो लेकर आया और दुकान के बाहर रखी एक टोका मशीन उसमें लाद दी। इस दौरान इस दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति को उस पर शक हो गया तो उसने दुकान मालिक सुरेंद्र कुमार को सूचना दी। जब वह व्यक्ति टैंपो में दूसरी मशीन लादने की तैयारी में था तो टैंपो चालक को भी उस व्यक्ति पर शक हो गया और उसने मशीन लादने वाले आदमी को पकड़कर शोर मचा दिया। इतनी देर में दुकान मालिक भी अपने भाईयों तथा लड़के के साथ मौके पर पहुंच गया और उस आदमी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी जैनपुर साधान के रूप में हुई है। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उसकी दुकान से तीन टोका मशीनें चोरी की जा चुकी हैं। सुरेंद्र कुमार ने इस बारे में पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन