फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maa Brahmacharini Goddess of Wisdom, Discretion and Patience , Kurukshetra

मां ब्रह्मचारिणी बुद्धि, विवेक और धैर्य की देवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Maa Brahmacharini Goddess of Wisdom, Discretion and Patience , Kurukshetra
श्रीदेवी कूप भद्रकाली मंदिर में सायंकालीन आरती में हिस्सा लेतीं नप की निर्वतमान चेयरपर्सन उमा स - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। नवरात्र महापर्व के दूसरे दिन मां के ब्रह्मचारिणी के स्वरूप की पूजा की गई। श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर के ब्राह्मणों ने मां के पूजा अर्चना के बाद कन्याओं का चंदन, कुमकुम, शहद, दूध, दही, गुलाब जल, गंगाजल, पुष्प व लाल चुनरी से पूजन किया गया। इससे पहले मां भद्रकाली की सुबह छह बजे मंगला आरती की गई। आरती का मंदिर के फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया गया।
वहीं मां के दर्शनों के सुबह ही श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे। रविवार को अवकाश होने की वजह से मंदिर में पूरा दिन भक्तों का आवागमन लगा रहा है। दूसरे दिन सुबह छह बजे मुख्य पुजारी शिमला देवी ने मां भद्रकाली को गुड़हल का फूल अर्पित किया। पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि ब्रह्मचारिणी म देवी तप का आचरण करने वाली देवी हैं। मां ब्रह्मचारिणी को चीनी और मिश्री काफी पसंद है, इसलिए मां को भोग में चीनी, मिश्री और पंचामृत का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

मां को दूध और दूध से बनी मिठाई अर्पित की गई। मां ब्रह्मचारिणी का पूजन करने से आलस्य, अहंकार, लोभ, असत्य, स्वार्थ व ईर्ष्या जैसी दुष्प्रवृत्तियां दूर हो जाती है। मां का स्मरण करने से एकाग्रता एवं स्थिरता आती है। साथ ही बुद्धि, विवेक व धैर्य में वृद्धि होती है। वहींसुबह नौ बजे भंडारा वेद भूषण अग्रवाल की ओर से लगाया गया। इसमें भक्तों ने हलवा, पूरी, चने, कड़ी, चावल, पेठा, आलू की सब्जी का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अशोक गर्ग व डिंपल गर्ग की ओर से सामक की खीर, कुट्टू के आटे के पकोड़े, आलू भाजी, दही, फल, चिलाई के लड्डू का नवरात्र व्रत भंडारा लगाया। भजन संध्या और महा आरती में मुख्य अतिथि डॉ. पवन बंसल रहे। इस मौके पर विकास दास, शिमला देवी, निकुंज शर्मा, अन्नू पॉल शर्मा, हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल , संजीव मित्तल, रामपाल लाठर, कृष्ण माटा, देवेंद्र गर्ग, आशीष दीक्षित, हितेश चौधरी, अनिल, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।

नवरात्र पर फूलों से सजा मां भद्रकाली का दरबार।  संवाद

नवरात्र पर फूलों से सजा मां भद्रकाली का दरबार। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed