फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Maa Bhadrakali's court will be decorated with one thousand and eight betel leaves, Kurukshetra

पान के एक हजार आठ पत्तों से सजेगा मां भद्रकाली का दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Maa Bhadrakali's court will be decorated with one thousand and eight betel leaves, Kurukshetra
श्रीदेवी भद्रकाली मंदिर में बैठक को संबोधित करते पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। चैत्र नवरात्र की तैयारी को लेकर मां भद्रकाली शक्तिपीठ आयोजन समिति की बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई। इसमें नवरात्र के कार्यक्रम को लेकर अंतिम अभ्यास किया गया। बैठक में मंदिर की सजावट, भव्य शोभा यात्रा के आयोजन से लेकर अंतिम नवरात्र तक की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया।
पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद नवरात्र महोत्सव भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। इस बार मां भद्रकाली के दरबार को पान के एक हजार आठ पत्तों से अलग तरह की सजावट की जाएगी। 52 शक्तिपीठ के प्रतीक 52 त्रिशूल, 501 लाल ध्वज और नगर को प्रकाशवान करने वाली मां की पवित्र ज्योति शोभायात्रा की अगुवाई करेगी वहीं 25 विशेष झांकियां शोभा यात्रा का आकर्षण होगी। ढोल, ताशे और बैंड बाजे के साथ यात्रा मंदिर परिसर से रवाना होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की विधिवत उपासना से उनकी खास कृपा बरसती है। शोभायात्रा में प्रसाद वितरण करने वाले सभी भक्त पानी की सेवा करें, खुला प्रसाद न बांटे और सफाई व्यवस्था का ध्यान रखें। दो अप्रैल से नवरात्र महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। पहले नवरात्र से ही हिंदू नव वर्ष का आरंभ भी होगा। शोभायात्रा के लिए पटाखे चलाने वालों की पांच सदस्य टीम 30 मार्च को मंदिर पहुंच जाएगी। इस मौके पर नरेंद्र वालिया, शिमला देवी, मीना जोशी, प्रो. हेमराज शर्मा, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग, संजीव मित्तल, हाकम सिंह, आशीष दीक्षित, विशु संधू, सुनील वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed