{"_id":"664115c84b2fb8100e01e0f3","slug":"ma-girl-student-commits-suicide-by-hanging-herself-in-pg-room-in-kurukshetra-of-haryana-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मैं टिंकू के पास जा रही हूं मम्मी-पापा गुड बाय... MA की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, हैरान कर रहा कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मैं टिंकू के पास जा रही हूं मम्मी-पापा गुड बाय... MA की छात्रा ने फंदा लगा दी जान, हैरान कर रहा कारण
Mon, 13 May 2024 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 12:47 AM IST
सार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एमए की छात्रा ने पीजी के कमरे में फंदा लगा जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें लिखा है कि मैं टिंकू के पास जा रही हूं मम्मी-पापा गुड बाय। टिंकू कुत्ते का नाम था जिसकी एक माह पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
BMS student commits suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में किराए के कमरे में रह रही हिसार की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि वह टिंकू के पास जा रही है गुड बाय मम्मी-पापा। साथ ही उसने अपने भाई-बहनों को गुड बॉय भी लिखा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि टिंकू उनके कुत्ते का नाम था, जिसकी करीब एक महीना पहले मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त गीतिका-23 निवासी डीसी कॉलोनी हिसार के रूप में हुई। गीतिका पिहोवा के डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी विषय में एमए कर रही थी। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गीतिका दीदार नगर में दो अन्य सहेलियों के साथ पीजी में किराए के कमरे पर रह रही थी। शनिवार शाम करीब चार बजे उसने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पीजी संचालक ने मामले की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि गीतिका से उनकी रोजाना बात होती थी, ऐसी कोई बात नहीं थी कि वह मानसिक रूप से परेशान हो या कोई और कारण हो। उन्हें भी उसके आत्महत्या करने के बारे में कोई कारण नजर नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी जीने की कोई इच्छा नहीं है।
केयूके चौकी प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवती के भाई जतिन के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर मामला सुसाइड का हुआ तो बरामद सुसाइड नोट की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी ताकि पता चल सके यह लिखाई गीतिका की ही है या अन्य किसी और की। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है। विसरा भी केमिकल जांच के लिए भेजा जाएगा।