फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lord Shiva will arrive at Jyotisar, the land of the Gita, in a palanquin from Brahmasarovar, where Hari and Har will meet.

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर से पालकी में सवार होकर गीता की धरा ज्योतिसर पर पहुंचेगे भगवान शिव, होगा हरि-हर मिलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva will arrive at Jyotisar, the land of the Gita, in a palanquin from Brahmasarovar, where Hari and Har will meet.
कुरुक्षेत्र। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल।
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर की धर्मधरा पर भगवान श्रीकृष्ण व शिव का 3 मार्च को हरि हर मिलन होगा। इसके लिए भगवान ब्रह्मा की ओर से स्थापित पवित्र ब्रह्मसरोवर से भगवान शिव श्रीकृष्ण की कर्मस्थली ज्योतिसर तीर्थ पर खास पालकी में सवार होकर पहुंचेंगे। यहां हरि हर मिलन के साथ फूलों की होली खेली जाएगी। धर्मनगरी में पहली बार यह खास आयोजन होगा जिसकी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से बड़ी पहल की जा रही है। बोर्ड धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से मिलकर इस आयोजन को बेहद खास बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

पवित्र ब्रह्मसरोवर का भगवान शिव से गहरा संबंध माना जाता है। सरोवर के बीच में भगवान शिव को समर्पित सर्वेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। मान्यता के अनुसार इस प्राचीन शिवलिंग की स्थापना स्वयं भगवान ब्रह्मा ने की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह मंदिर पांडवों की युद्ध में विजय की प्रार्थना और सूर्य ग्रहण के समय विशेष महत्व से भी संबंधित है।
विज्ञापन

इसके कारण ही पवित्र ब्रह्मसरोवर से शोभायात्रा शुरू की जाएगी। इसमें खास पालकी में सवार भगवान शिव की झांकी शामिल होंगी और सैकड़ों श्रद्धालु उनका स्वागत करते हुए ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचेंगे। यहां भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना व विधि विधान से हरि-हर मिलन कराया जाएगा। इस दौरान फूलों की होली भी खेली जाएगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इस आयोजन को खास बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटा है और वहीं सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं में भी खास उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मनगरी के लिए बेहद खास होगा आयोजन : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि पहली बार किया जा रहा यह आयोजन बेहद खास होगा। धर्मनगरी हरि-हर मिलन से उत्साह के साथ झूम उठेगी। केडीबी व सामाजिक संस्थाएं इस आयोजन के लिए तैयारियों में लगी हैं। भगवान श्री कृष्ण से मिलाने के लिए भगवान शिव को पवित्र ब्रह्मसरोवर से लेकर जाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल।

कुरुक्षेत्र। केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंगल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed