{"_id":"690a5cea236824e8d8046bfd","slug":"lord-brahmas-rath-yatra-will-be-taken-out-today-on-kartik-purnima-kurukshetra-news-c-18-1-knl1040-774137-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कार्तिक पूर्णिमा पर आज निकाली जाएगी भगवान ब्रह्मा की रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कार्तिक पूर्णिमा पर आज निकाली जाएगी भगवान ब्रह्मा की रथयात्रा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री ब्रह्मा जी रथयात्रा के सजा तोरणद्वार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शहर में जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर की ओर से भगवान श्री ब्रह्मा जी की रथयात्रा निकाली जाएगी। रथयात्रा के स्वागत के लिए पूरे शहर में तोरण द्वार बनाए गए हैं। यात्रा मार्ग को विशेष रूप से सजाया गया है। इस रथ यात्रा में स्थानीय के साथ-साथ दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालु भी शामिल होंगे।
आयोजक पंडित शिव नारायण दीक्षित ने बताया, रथयात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रथयात्रा में मुख्य आकर्षण भगवान श्री ब्रह्मा का रथ रहेगा। इससे पहले मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के बाद सामूहिक रूप से कन्या पूजन होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान ब्रह्मा जी की रथ यात्रा निकालने की प्राचीन परंपरा है।
रथयात्रा में 52 झाकियां
रथयात्रा के दौरान मां भगवती के रूप, शिव, विष्णु अवतार सहित कुल 52 झांकियां शामिल की जाएंगी। इनमें भगवान ब्रह्मारथ, गोमाता और आदिशक्ति भगवती की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा में 1100 महिलाएं मंगल कलश धारण करते हुए शामिल होंगी।
विज्ञापन
ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन शीश पर कलश धारण करने वाली महिलाओं का सुहाग बना रहता है। इसके अलावा आर्मी बैंड, सारंगी, ढोल ताशा पार्टी और ऊंट व घोड़े शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगे।
ब्रह्मा मंदिर से शुरू होगी यात्रा
पंडित शिव नारायण दीक्षित ने बताया कि रथयात्रा बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे ब्रह्मा मंदिर से शुरू होगी। जो राजेश पायलट चौक, 7बी 51 फुटा रोड, सलारपुर रोड, रेलवे रोड, गुरुद्वारा छठी पातशाही गुरुद्वारा और आनंदपुर कुटिया रोड के रास्ते से होते हुए अमीन रोड स्थित मंदिर में पहुंचेगी।