फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   loot in sector 17 kurukshetra

दिन-दहाड़े हाथापाई कर लूटी सोने की चेन और छल्ला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
loot in sector 17 kurukshetra
सेक्टर 17 में दिन-दिहाड़े अज्ञात युवकों ने एक युवक के साथ हाथापाई कर उसके गले से सोने की चेन व हाथ से सोने का छल्ला लूट लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी पुलिस व सीआइए मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

झांसा रोड निवासी नानक सायं चार बजे सेक्टर 17 स्थित एक फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में आया था। जब वह फाइनेंस कंपनी से काम निपटा कर वापस पार्किंग में खड़ी अपनी गाड़ी में सवार होकर जाने लगा तो चार-पांच युवक आए और उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे गाड़ी से बाहर बुलाया। जब वह गाड़ी से बाहर निकला तो आरोपितों ने उसके साथ पहले झगड़ा किया और उसके बाद हाथापायी की। आरोप है कि उसी दौरान आरोपितों ने उसके गले से सोने की चेन व हाथ से सोने का छल्ला लूट लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जब वह युवक संभला आरोपित मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह व सीआइए की टीम मौके पर पहुंची।्र
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी व प्रत्यक्षदर्शियों ली जानकारी
सुभाष मंडी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने फाइनेंस कंपनी व प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली है। पुलिस ने फाइनेंस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी पर सवार थे। पुलिस आरोपितों का सुराग लगाने में जुटी है। कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी शिकायतकर्ता ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed