फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   loot, crime, police, 4 maskman, wine shop, police, kurukshetra

कार सवार नकाबपोश चार लुटेरों ने की ठेके पर लूट

Mon, 09 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 09 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
loot, crime, police, 4 maskman, wine shop, police, kurukshetra
जानकारी देता ठेके का कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

हथियारों से लैस कार में सवार होकर आए चार नकाबपोश पीपली चौक स्थित शराब के ठेके से 51 हजार 300 रुपये लूट कर फरार हो गए। यह घटना रविवार रात 10 बजे हुई। शराब ठेके के कारिंदे के मुताबिक दो लुटेरों के हाथ में देसी कट्टे, जबकि दो लुटेरों के हाथ में बिंडे थे। इन्होंने ठेके पर आते ही उनके ऊपर देसी कट्टे तान दिए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद इन्होंने ठेके की पूरी कलेक्शन को उठाया और फरार हो गए।

विज्ञापन


लुटेरों के जाने के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचित किया गया। वारदात का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे शाहाबाद के डीएसपी जगदीश राय और थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पूछताछ की। पुलिस ने ठेका कर्मी रिंकू निवासी पधाना जिला करनाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। ठेके के करिंदे रिंकू ने बताया कि रविवार रात को वह और साथी राजबीर ठेके पर थे। रात के करीब 10 बजे एक इंडिका कार में 4-5 युवक, जिन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। इनमें से दो के हाथों में देशी कट्टे व दो के हाथों में बिंडे थे।
विज्ञापन


ठेके में आए और उनके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इतने में वे कुछ समझ पाते दो युवकों ने उन पर देशी कट्टे तान लिए और दो ने बिंडों से उनकी  पिटाई कर दी और ठेके पर रखा सारा कैश देने को कहा। लुटेरे ठेके में रखे 51 हजार 300 रुपये लूट कर फरार हो गए। रिंकू ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम कुरुक्षेत्र व थाना बाबैन में दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक लुटेरे कैश व एक शराब की मंहगी बोतल लेकर वहां से फरार हो चुके थे। थाना कमलदीप सिंह राणा ने बताया ठेके के कारिंदे की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed